सबरीमाला हादसों में अब तक नहीं मिला मुआवजा
कांग्रेस विधायक टी. राधाकृष्णन ने सबरीमाला दुर्घटना मामले में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव की मांग की।
गौरतलब है कि गत 14 जनवरी को सबरीमाला मंदिर के समीप पुलुमेन्दू में मची भगदड़ में 103 लोग मारे गए थे।
राधाकृष्णन ने कहा, "राज्य में हुए तीन हादासों -वर्ष 1999 की दुर्घटना में मारे गए 53 लोगों, वर्ष 2002 में कन्नामलाई हादसे में मारे गए 12 लोगों और हाल में हुई दुर्घटना में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे की सरकारी घोषणा कोरी कल्पना साबित हुई।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2009 में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए एक लाख रुपये की घोषित मुआवजे की राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ। वहीं पुलुमन्दू हादसे में घोषित पांच लाख रुपये अभी तक पीड़ितों को नहीं मिले हैं।"
राधाकृष्णन के सवालों के जवाब में देवासम मंत्री कडनपल्ली ने बताया कि वर्ष 2009 के हादसे में तकनीकी कारणों के चलते मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2009 में हुई दुर्घटना में देवासम ने मुआवजे की घोषणा की थी लेकिन इसका भुगतान नहीं पाया क्योंकि उच्च न्यायालय ने बोर्ड के सभी भुगतानों की मंजूरी अदालत द्वारा दिए जाने का आदेश दिया है। हालांकि हमने पीड़ितों के परिजनों को 25,000 रुपये की मदद मुहैया कराई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications