डीवी रिएल्टी ने कहा, बलवा निर्दोष
बयान में कहा गया है, "हम फिर दोहरा रहे हैं कि न तो बलवा और न ही डीबी समूह से जुड़े किसी और व्यक्ति ने कुछ गलत किया है।"
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार की रात को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े मामले में बलवा को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार को मुम्बई की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिनों के लिए सीबीआई को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया।
कम्पनी के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया इस घटनाक्रम से कम्पनी के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपने प्रबंध निदेशक विनोद गोयनका के नेतृत्व में काम करती रहेगी और शेयरधारकों के हितों की रक्षा करती रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications