जुकरबर्ग को धमकी देने वाले को दूर रहने का आदेश

जुकरबर्ग ने एक जज से 31 वर्षीय प्रदीप मनुकोंडा पर उनके नजदीक आने के लिए प्रतिबंध लगाने को कहा था। मनुकोंडा ने फेसबुक के जरिए जुकरबर्ग को धमकी भरे ढेरों संदेश भेजे थे।

जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है कि मनुकोंडा उनका पीछा करते हैं, उन पर नजर रखते हैं और उनसे सम्पर्क की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि मनुकोंडा उनकी निजी सुरक्षा के लिए खतरनाक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही वह उनकी प्रेमिका व बहन के लिए भी खतरा हैं।

मनुकोंडा कैलीफोर्निया के पालो एल्टो स्थित कार्यालय में जुकरबर्ग से अपने परिवार के लिए पैसा हासिल करने के लिए पहुंच गए थे।

वेबसाइट 'एस शोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक जज ने मनुकोंडा को जुकरबर्ग, उनकी प्रेमिका प्रिसिएला चान और उनकी बहन रांडी से कम से कम 300 गज दूर रहने का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+