एचएएल ने साब के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित किया
साब इंडिया के प्रमुख इंद्रजीत सियाल ने कहा कि यह उपक्रम शुरुआत में सैन्य हेलीकॉप्टरों और संभावित रूप से लड़ाकू जेट विमानों के लिए 'वीपंस सूट' बनाएगा। वीपंस सूट विशिष्ट हथियारों के समूह को कहा जाता है इसमें विभिन्न मारक क्षमताओं वाली मिसाइलें शामिल होती हैं।
फिलहाल वीपंस सूट का इस्तेमाल मलेशिया के विशेष लड़ाकू विमानों एसयू-3एमकेके में किया जा रहा है।
एचएएल के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत वैश्विक बाजार के लिए आईडीएएस एक्टिव प्रोटेक्शन सूट का निर्माण किया जाएगा।
सियाल ने कहा, "साब और एचएएल दोनों के बोर्ड ने संयुक्त उपक्रम को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए कुछ और प्रक्रियाएं पूरी करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications