कश्मीर में हिमस्खलन, 3 की मौत
श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हिमस्खलन में दूर-दराज के एक गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य जिंदा दफन हो गए।
यह हादसा अनंतनाग के थिमरान में उस समय हुआ जब वे तीनों अपने मवेशियों को ढूंढ रहे थे।
अनंतनाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक शफकत वताली ने बताया, "हिमस्खलन में वे सभी दब गए।" उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications