सीबीआई को शाहिद बलवा का ट्रांजिट रिमांड मिला
बलवा को सीबीआई ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार की सुबह अदालत में पेश किया गया और दिन में उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
सीबीआई ने अपने रिमांड आवेदन में कहा कि बलवा की कम्पनी, जिसे 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया, के कारण राजकोष को 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
बलवा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में गिरफ्तार होने वाले चौथे व्यक्ति हैं। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications