कश्मीर में होंगे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव : उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडलीय बैठक में यह फैसला लिया गया। कुछ देर बाद उमर ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए बताया, "मंत्रिमंडल ने राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को मंजूरी दे दी है।"
गौरतलब है कि राज्य में अंतिम पंचायत चुनाव 20 वर्षो के अन्तराल के बाद वर्ष 2002 में हुए थे।
मंत्रिमंडल के सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण, सरपंच और जिला स्तर के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव मार्च में होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications