ट्रक की चपेट में आकर 2 सिपाहियों की मौत
देहरादून, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देहरादून जनपद के विकासनगर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पुलिस के दो सिपाहियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विकासनगर के कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को दो सिपाही मोटरसाइकिल से हरबर्टपुर की ओर आ रहे थे। जब वे सहारनुपर रोड स्थित मिलन पैलेस के पास पहुंचे तो हरबर्टपुर से धर्मावाला की ओर अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में उत्तरकाशी निवासी सिपाही अजब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सिपाही दीवान सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
रावत ने बताया कि आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications