Time की सूची में महात्मा गांधी नंबर वन
यह सूची रविवार को जारी की गई। टाइम ने महात्मा गांधी के बारे में लिखा है, "गांधी उन चुनिंदा लोगों में एक हैं जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता." टाइम का कहना है कि महात्मा गांधी के संघर्ष ने कई सामाजिक क्रांतियों के लिए जमीन तैयार की जिनमें अमेरिका में हुआ नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष भी शामिल है।
16वीं शताब्दी के मुगल बादशाह अकबर महान को उत्तर भारत के छोटे छोटे भागों में बंटे इलाकों को एक साथ लाकर मजबूत शासन की नींव रखने के लिए इस सूची में जगह दी गई है।
ये हैं नेताओं की सूची
1. महात्मा गांधी
2. अलेक्जेंडर द ग्रेट
3. माओ त्सेतुंग
4. विंस्टन चर्चिल
5. चंगेज खान
6. नेल्सन मंडेला
7. अब्राहम लिंकन
8. एडोल्फ हिटलर
9. अर्नेस्टो चे ग्वेरा
10. रोनाल्ड रीगन
11. क्लियोपैट्रा
12. फ्रैंकलिन रूजवेल्ट
13. दलाई लामा
14. महारानी विक्टोरिया
15. बेनिटो मुसोलिनी
16. अकबर महान
17. लेनिन
18. मारग्रेट थ्रेचर
19. सिमॉन बॉलिवर
20. क्विन शी हुआंग,
21. किम-2 संग













Click it and Unblock the Notifications