21 फरवरी को होगा आतंकी कसाब का हिसाब-किताब
बॉम्बे हाई कोर्ट में इस मामले में सात जनवरी को दलीलें पूरी हो चुकी थीं। जस्टिस रंजना देसाई और जस्टिस आर वी मोरे ने अपना आदेश सुरक्षित रख मामले में सात फरवरी को निर्देश देने के लिए तारीख निर्धारित की थी। कोर्ट 21 फरवरी को इसके अलावा हमले के दो सह अभियुक्तों फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से दायर की गई अपील पर भी फैसला सुनाएगी।
आपको बता दें कि 6 नवंबर, 2011 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की सज़ा-ए-मौत पर की बचाव याचिका पर तीन महीने तक सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने सोमवार को यह तारीख तय की। तीन महीने तक दलीलें सुनने के बाद 18 जनवरी, 2011 को बांबे हाई कोर्ट ने कसाब की सजा-ए-मौत के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर अपना फैसला 7 फरवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।













Click it and Unblock the Notifications