बीपीओ पर केंद्रित नैस्काम का सालाना सम्मेलन शुरू
नैस्काम के अध्यक्ष हर्ष मांगलिक ने कहा कि पिछले दशक में सूचना प्रौद्योगिकी-बीपीओ उद्योग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और इसने देश के विकास में महत्वूपर्ण योगदान किया है।
उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के उद्यमियों को पिछले दशक के तौर-तरीकों से आगे बढ़कर 2020 का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि यह मंच उद्यमियों को इस बारे में बातचीत करने और भविष्य की रणनीति बनाने का अवसर उपलब्ध कराएगा।
इस उद्योग के लिए 2020 के लक्ष्य में उद्योग को 225 अरब डॉलर तक पहुंचाना और भारतीय तथा वैश्विक कारोबार में आमूल-चूल बदलाव लाना है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में उपभोक्ता की श्रेणियों में आने वाला बदलाव और विभिन्न देशों, उपभोक्ताओं और प्रदाताओं तथा सरकार, उद्योग और समाज में साझेदारी जैसे कुछ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में 32 देशों के 1600 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications