ब्लेडबाज़ की धरपकड़ के लिए 60 युवक हिरासत में

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मंगोलपुरी पुलिस ने इलाके के साठ से जयादा युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है, कि जिस दौरान यह वारदात हुई, वे कहां थे। वे क्या कर रहे थे, आदि। पुलिस अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही ब्लेडबाज़ पकड़ में आ जाएगा।
पुलिस का कहना है कि लड़कियों पर ब्लेड मारने वाला युवक कोई बड़ा अपराधी नहीं, बल्कि कोई विक्षिप्त युवक है। हो सकता है वो किसी कारणवश लड़कियों से नफरत करता हो।
कुल मिलाकर पुलिस अपने उन दावों को सही साबित करने में जुटी हुई है, जो उसने दिसंबर में दो युवकों को गिरफ्तार कर किए थे। उस समय पुलिस ने कहा था कि वे युवक ही ब्लेडबाज थे। अब दिल्ली की लड़कियां सुरक्षित हैं। पढ़ें इससे पहले की खबर- दिल्ली में फिर लौटा ब्लेडबाज़, दो लड़कियां बनी शिकार।












Click it and Unblock the Notifications