मिस्र : जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे उपराष्ट्रपति सुलेमान

वाशिंगटन। अपने अनोखे पिरामिड के लिए मशहूर मिस्र में इन दिनों कहर बरपा हुआ है, सड़को पर विरोध प्रदर्शन हो रहे है, कहना गलत ना होगा कि इस समय मिस्र की धरती सुलग रही है। जहां लोग मुबारक की विदाई चाहते है वहीं किसी विरोधी ने मिस्र में पिछले दिनों उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान की हत्या की कोशिश की थी। सुलेमान पर किए गए जानलेवा हमले में वह सुरक्षित बच गए लेकिन उनके दो अंगरक्षकों की मौत हो गई थी।

समाचार चैनल फॉक्स न्यूज ने शनिवार को कहा कि पिछले दिनों सुलेमान की हत्या की कोशिश की गई थी। ओबामा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक द्वारा सुलेमान को 29 जनवरी को उप राष्ट्रपति बनाए जाने के बाद किया गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक सुलेमान के काफिले पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था।

व्हाइट हाउस के मीडिया सचिव राबर्ट गिब्स ने कहा, मैं इस सवाल पर कुछ नहीं कहना चाहता। सुलेमान को उपराष्ट्रपति बनाए जाने से पहले यह पद खाली था। 25 जनवरी से देश में राष्ट्रपति मुबारक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद उन्हें उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+