नौसेना अधिकारी सिंह सेवा से हटाए जाएंगे : एंटनी
अमेरिका में निर्मित लड़ाकू विमान सी 130जे को वायु सेना में शामिल करने के मौके पर आयोजित एक समारोह में एंटनी ने पत्रकारों को बताया, "सिंह को हटाया जाएगा। वह अब सेवा में नहीं रहेंगे।"
रूसी युद्धपोत के मरम्मत की देखरेख के लिए भारतीय दल का नेतृत्व करने वाले सिंह की रूस की एक महिला से सम्बंधों की जांच की जा रही है। सिंह की महिला के साथ उनकी तस्वीरों ने उनके खिलाफ अभियोग चलाने के लिए साक्ष्य का एक रूप लिया है।
ज्ञात हो कि रूसी युद्धपोत गोर्शकोव की मरम्मत की देखभाल के लिए सिंह की नियुक्ति वर्ष 2005 से 2007 तक भारतीय युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक के रूप में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications