हरियाणा पूर्व सैनिकों के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' के पक्ष में
हुड्डा ने यहां आयोजित आर्मी मेला में संवाददाताओं से कहा कि वह जब सांसद थे तब उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था। केंद्रीय सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं।
भारतीय सेना द्वारा आयोजित दो दिवसीय आर्मी मेला का यहां शनिवार को भीम स्टेडियम में उद्घाटन हुआ।
इस मौके पर मौजूद सेना प्रमुख जेनरल वी. के. सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर विचार कर रही है। जूनियर कमीशंड अधिकारी और 90 फीसदी रैंक तक के सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन पर अमल कर लिया गया है। अधिकारियों को इस योजना में शामिल करने पर विचार चल रहा है।
भारतीय रक्षा बल की चीन के साथ तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की कोई सानी नहीं है।
रक्षा बल का मूल्यांकन सिर्फ संख्या से नहीं लगाया जा सकता, बल्कि नैतिक बल, शारीरिक क्षमता, साहस और उत्साह भी महत्वपूर्ण पहलू होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications