न्यायमूर्ति कपाड़िया से मिले पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश
दोनों मुख्य न्यायाधीशों के बीच 35 मिनट तक चली को बैठक को एक शिष्टाचार भेंट बताया गया।
ज्ञात हो कि दोनों मुख्य न्यायाधीश यहां 17वें राष्टमंडल कानून सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को करेंगे।
एक होटल में ठहरे मुख्य न्यायाधीश चौधरी न्यायाधीश कपाड़िया से मिलने के लिए लेक व्यू गेस्ट हाउस पहुंचे। समझा जाता है कि दोनों मुख्य न्यायाधीशों ने पारस्परिक हितों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया।
मुख्य न्यायाधीश चौधरी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य बिंदु 'इमर्जिग इकॉनमिज एंड रूल ऑफ ला' पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखेंगे जबकि मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया आरम्भिक सत्र में प्रस्तावित विषय पर लोगों को सम्बोधित करेंगे।
पांच दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में मुख्य न्यायाधीशों, कानून विशेषज्ञ, वकील और अन्य कानूनवेत्ता सहित 800 से अधिक शिष्टमंडल शिरकत कर रहे हैं। यह सम्मेलन 40 वर्षो के बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications