दिल्ली में घरेलू सिलेंडर में विस्फोट, 5 घायल
पुलिस के मुताबिक नांगलोई इलाके के वीना इंक्लेव में शुक्रवार रात यह विस्फोट हुआ। घायल चार लोगों की पहचान हरीश चंद (38), उसकी पत्नी रीता (31) और इनके बच्चे सुमित (10) एवं सुजीत (7) के रूप में हुई है जबकि पांचवे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "विस्फोट उस समय हुआ जब रीता भोजन बना रही थी। सभी घायलों को इलाके के सोनिया अस्पताल ले जाया गया।"
पुलिस ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि छत का एक हिस्सा ढह गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications