अदालत की मदद से मोदी को सम्मन भेजेगी चेन्नई पुलिस
चेन्नई पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोदी पर आपराधिक मुकदमा किया है और इसी सम्बंध में उनकी पेशी वांछित है।
पत्रकारों से बात करते हुए चेन्नई सिटी पुलिस आयुक्त टी. राजेंद्र ने कहा कि मोदी सहित सात लोगों को पेश होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए लेकिन कुणाल दास और अजय वर्मा को छोड़कर कोई भी अपनी सफाई देने के लिए नहीं आया।
पुलिस ने अन्य पांच को पेशी के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया है और अगर ये निर्धारित तिथि को अपनी सफाई देने नहीं पहुंचे तो पुलिस मजबूरन सम्मन का अपमान करने का मामला लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
मोदी को इस आपराधिक मामले में 25, 27 और 28 जनवरी को सम्मन जारी कर अपनी बात कहने का मौका दिया गया था। बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने मोदी एवं अन्य पर 469 करोड़ रुपये की हेरफेर का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications