अमेरिकी रेस्तरां श्रंखला क्वि ज्नोस अब भारतीय बाजार में

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रेस्तरां श्रंखला क्वि ज्नोस दक्षिण भारतीय शहरों में पांच रेस्तरां के साथ भारत में अपनी कारोबारी गतिविधि की शुरुआत करेगी। पहला रेस्तरां मई 2011 में खुलेगा।

डेनवर आधारित इस कम्पनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलुरू, कोच्चि, चेन्नई और हैदराबाद सहित दक्षिण भारत में फ्रेंचाइजी शुरू करने का अधिकार अर्जुन वल्लुरी को दिया है। श्रंखला ने कहा कि वल्लुरी को इस क्षेत्र का कारोबारी अनुभव है और वे तेज गति से देश में कम-से-कम 40 रेस्तरां शुरू करना चाहते हैं। क्वि ज्नोस के अमेरिका में हजारों रेस्तरां चल रहे हैं।

वल्लुरी अपने 15 इक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार और तीन कैफे लैट्टे के साथ स्थानीय बाजार की समझ रखते हैं, जिसका लाभ उसके साझीदार क्वि ज्नोस को मिलेगा।

क्वि ज्नोस के भारतीय रेस्तरां में इसके चर्चित मेनू टोस्टेड सैंडविच, फ्लैटब्रेड सेमीज, सलाद, डेजर्ट, आदि सभी उपलब्ध होंगे। इसके साथ कुछ स्थानीय भोज्य सामग्री तथा कॉफी और दही भी पेश की जाएगी। शाकाहारियों के लिए यहां कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

वल्लुरी ने कहा कि क्वि ज्नोस एक चर्चित और स्थापित ब्रांड है। यहां कई लोगों ने क्वि ज्नोस रेस्तरां खोलने में रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि इससे ब्रांड की शाख का पता चलता है और वे भारत में इसकी नींव रखने और विस्तार में सहयोगी बनकर खुशी महसूस कर रहे हैं।

क्वि ज्नोस के अंतर्राष्ट्रीय मुख्य विकास अधिकारी ली वाला ने कहा कि वे क्वि ज्नोस के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत में निरंतर जगह बदलने वाली बड़ी आबादी, युवाओं की बढ़ती संख्या और भारतीय उपभोक्ताओं में अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के प्रति बढ़ती ललक के कारण भारत में निवेश और विस्तार की अच्छी सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि क्वि ज्नोस अपना अंतर्राष्ट्रीय विस्तार करना चाहती है और अगले कुछ सालों में लगभग 40 देशों में अपने रेस्त्रां शुरू करना चाहती है। इसमें मध्य और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया पर मुख्य ध्यान रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+