इलाहाबाद में बिजली गोदाम में भीषण आग, ट्रांसफार्मर जले
जानकारी के मुताबकि जिले के नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
नैनी के थाना प्रभारी सत्येंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि आग बहुत भीषण थी। अग्निशमन विभाग की करीब 20 गाड़ियों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त गोदाम में कई कर्मचारी मौजूद थे, जो आग लगते ही समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
तिवारी ने कहा कि कितना नुकसान हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिजली विभाग के अधिकारी विस्तृत आकलन कर रहे हैं, लेकिन प्रारम्भिक आकलन के मुताबिक करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हादसे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी। इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications