ग्रामसभा को सक्षम व विकासोन्मुख बनाएं : सोनिया (लीड-2)

कठवारा इलाके स्थित महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि गांवों के विकास में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, इसलिए उन्हें ग्रामसभा को समक्ष और विकासोन्मुखी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को विभिन्न सामाजिक अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने दायित्व को सफलता से निभाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। उन्होंने कहा, "लेकिन मुझ्झे पूरा भरोसा है कि महिला जनप्रतिधि इस परीक्षा के लिए तैयार हैं।"

सोनिया ने कहा कि संकल्प लेना एक चुनौती और जिम्मेदारी है। इसे ईमानदारी से निभाने की भावना रहने पर ही जनता का प्यार मिलता है। लोगों का साथ पाना और उसे बनाए रखना सबसे बड़ा इम्तिहान है।

उन्होंने कहा कि देश में पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठंबधन (संप्रग) सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे की समाप्ति पर लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने रायबरेली दौरे की शुरुआत शुक्रवार को की थी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने दौरे के आखिरी दिन शनिवार को संसदीय क्षेत्र के आम लोगों के लिए जब जनता दरबार लगाया तो उनके आगे समस्याओं का अम्बार लग गया।

रायबरेली स्थित भुएमऊ अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सुबह करीब तीन घंटे तक अपने संसदीय क्षेत्र में एक-एक कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि लगभग एक हजार लोगों ने सांसद से मिलकर उनसे बिजली, पानी, सड़क, रोजगार एवं विकास सम्बंधी समस्याओं के अलावा केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की शिकायतें कीं। रायबरेली की सांसद ने बड़े ध्यान से सभी लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद सोनिया ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में लगने वाले स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां लगे विभिन्न स्टॉलों का मुआयना भी किया।

दौरे के पहले दिन सोनिया ने लालगंज कस्बे में एक सामुदायिक केंद्र और डलमऊ कस्बे में एक अतिथिगृह का उद्घाटन किया। साथ ही अमांवा में जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल परिसर की आधारशलिा रखी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+