येदियुरप्पा रविवार को करेंगे अपनी सम्पत्ति की घोषणा
उत्तरी कर्नाटक के इस शहर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं अपनी पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सलाह पर रविवार को अपनी सम्पत्ति की घोषणा करूंगा।"
गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने यह फैसला जनता दल (सेक्युलर) के इस दावे के दो दिन बाद लिया कि उनके पास 1,000 करोड़ (10 अरब) रुपये की सम्पत्ति है।
आडवाणी ने एक फरवरी को सलाह दी थी कि पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं को अपनी सम्पत्ति की सार्वजनिक घोषणा करनी चाहिए।
येदियुरप्पा ने जेडी (एस) एवं कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दोनों दल उन पर लगातार 'निराधार' आरोप लगाते रहे हैं और अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत पेश करने की चुनौती को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने राज्य में पहली बार बनी भाजपा सरकार को 'अस्थिर करने का प्रयास' करने के लिए राज्यपाल एच.आर. भारद्वाज पर भी कटाक्ष किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications