खमैनी ने मिस्र, ट्यूनीशिया में विरोध प्रदर्शन को सराहा
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार शुक्रवार को जुम्मे की नवाज के बाद खमैनी ने कहा, "मिस्र, ट्यूनीशिया और अन्य देशों में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम ईरान के लिए खास मायने रखते हैं।"
उन्होंने कहा, "इसका कारण यह है कि ईरान में जो सफल क्रांति हुई थी उसकी जीत ने इस्लाम को मानने वाले देशों में एक तरह की जागरुकता पैदा की थी।"
गौरतलब है कि खमैनी के नेतृत्व में ईरान में वर्ष 1979 में क्रांति हुई थी जिसमें शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता से हटना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications