मुबारक जल्द शुरू करें सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया: ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्तीफा न देने पर अड़े मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सत्ता हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है। ओबामा ने कहा कि मिस्र सरकार और उनके राजनीतिक विरोधियों के बीच वार्ता शुरुआती दौर में चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश को संकट से निकालने के लिए सुधार का दिखावा पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा, "वार्ता में मिस्र के विपक्ष को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।"ओबामा ने कहा कि सिम्बर में होने वाले चुनाव में उत्तराधिकारी चुनने के लिए यदि मुबारक को अभी इस्तीफा देने की जरूरत है तो वह सलाहकारों से परामर्श लें और मिस्र की जनता की आवाज सुनें।
विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से मुबारक से दो बार बात कर चुके ओबामा ने कहा कि मुबारक को स्वयं से यह सवाल पूछना होगा कि कैसे हम हस्तानांतरण को प्रवाभी, दीर्घकालीक और वैध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुबारक सही निर्णय लेने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि मुबारक स्वाभिमानी हैं लेकिन साथ ही साथ वह देशभक्त भी हैं। उन्हें अपनी वैधता के बारे में न्याय करने की जरूरत है। सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में हिंसा और दमन की कोई भूमिका नहीं है। पूरी दुनिया देख रही है।ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मिस्र में प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा की है।
ओबामा ने कहा, "हमारा रुख पूरी तरह से स्पष्ट है और हम हिंसा के सख्त खिलाफ हैं।" गुरुवार को क्लिंटन ने कहा कि कुछ घटनाएं अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हैं, जो अस्वीकार्य हैं।
अमेरिकी सरकार पिछले कुछ दिनों से मुबारक सरकार और विपक्षियों के बीच वार्ता को प्रोत्साहित कर रही है।दूसरी ओर काहिरा में 25 जनवरी के बाद से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
मुबारक की 'रवानगी का दिन' घोषित किए गए शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारी मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर तहरीर चौक पर एकत्रित हुए।पिछले 30 साल से सत्ता में बने 82 वर्षीय मुबारक ने कहा है कि उनके इस्तीफा देने से देश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications