सेना की गोलीबारी में ग्रामीण की मौत के बाद प्रदर्शन
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों की गोली लगने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन किया। इस बीच सेना ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। पुलिस के मुताबिक मंजूर अहमद मगरे (24) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चोगल गांव का निवासी था। मंजूर आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा बिछाई गई जाल में 10.30 बजे के आसपास फंस गया।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, "मंजूर की मौत एक दुभाग्र्यपूर्ण घटना है लेकिन हमने नियमों का पालन किया था।"पुलिस ने भी कहा है कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सेना ने तैयारी की थी।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुर्भाग्य से सेना की कार्रवाई क्षेत्र की ओर एक ग्रामीण आ गया। सेना ने उस क्षेत्र में संदेहास्पद गतिविधियों को देखते हुए गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई।"
युवक व्यक्ति सीमा सड़क संगठन में काम करता था और उसके पिता सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता हैं। युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications