मिस्र के उपराष्ट्रपति की हत्या की कोशिश : रिपोर्ट
समाचार चैनल फॉक्स न्यूज ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि पिछले दिनों सुलेमान की हत्या की कोशिश की गई थी।
ओबामा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक द्वारा सुलेमान को 29 जनवरी को उप राष्ट्रपति बनाए जाने के बाद किया गया।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक सलेमान के काफिले पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था।
व्हाइट हाउस के मीडिया सचिव राबर्ट गिब्स ने कहा, "मैं इस सवाल पर कुछ नहीं कहना चाहता।"
सुलेमान को उपराष्ट्रपति बनाए जाने से पहले यह पद खाली था। 25 जनवरी से देश में राष्ट्रपति मुबारक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद उन्हें उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।
समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन सेना के सहयोग से उमर सुलेमान के नेतृत्व में मुबारक के इस्तीफे के बाद कार्यवाहक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करवाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications