एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
फिरोजाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा जिले के शिकोहाबाद कस्बे के समीप शनिवार सुबह उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें कुल सात लोग सवार थे।
शिकोहाबाद थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुबह कोहरे के कारण बोलेरो चालक ट्रक को नहीं देख पाया।
पुलिस के मुताबिक कार सवार लोग औरैया जिले के अछल्दा निवासी थे और फिरोजाबाद में एक समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।
सिंह ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications