मिस्र में प्रदर्शनकारियों ने समाचारपत्र शुरू किया
मास्को न्यूज की अरबी भाषा शाखा के सम्पादक अनबा मोस्कू ने कहा, "'मैडिन तहरीर' नाम का यह समाचार पत्र केवल एक पृष्ठ का है।"
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी एक रेडियो स्टेशन भी शुरू करने का प्रयास कर रही है।
मुबारक की 'रवानगी का दिन' घोषित किए गए शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारी मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर तहरीर चौक पर एकत्रित हुए।
पिछले 30 साल से सत्ता में बने 82 वर्षीय मुबारक ने कहा है कि उनके इस्तीफा देने से देश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी।
25 जनवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने खुले मैदान में अस्पताल स्थापित कर लिया है और शिविरों में रात बिता रहे हैं। स्वयंसेवक खाना और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं और विशेष दल सड़कों से कचरा हटा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications