स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करेंगी सोनिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आज वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद राजकीय इंटर कालेज मैदान में लगने वाले स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करेंगी।
प्रवक्ता के मुताबिक दोपाहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पंचायत प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन में शिरकत करने का कार्यक्रम है। शाम को वह अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त करके लखनऊ होते हुए वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
इससे पहले दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सबसे पहले रायबरेली के लालगंज कस्बे पहुंचीं, जहां उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। दोपहर बाद उन्होंने डलमऊ कस्बे में एक अतिथिगृह का उद्घाटन किया।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दौरा समाप्त करने से पहले सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मिल सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications