मुम्बई में छोटा राजन का गुर्गा और अवैध हथियार विक्रेता गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने कहा, "अंडरवर्ल्ड सरगना फरीद तनाशा के चचेरे भाई और सहयोगी जुबेर अब्दुल हामिद जमादार को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।"
राय ने कहा, "जमादार को वर्ष 1993 में दंगे फैलाने और हत्या के मामले में पहले भी जेल भेजा जा चुका है। इसी समय वह छोटा राजन गिरोह के संपर्क में आया था।"
सूचना मिलने पर जमादार को मध्य मुम्बई के घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चीन निर्मित 0.38 पिस्टल और 56 कारतूस बरामद किए गए हैं।
एक अन्य मामले में पुलिस ने बिहार के एक हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 16 देशी कट्टे बरामद किए गए हैं।
राय ने कहा कि मनोहर गुप्ता नाम का यह व्यक्ति शहर के छोटे अपराधियों को हथियार बेचने की तैयारी कर रहा था।
उन्होंने कहा, "शहर में नीलामी के जरिए हथियार बेचने का यह नया तरीका सामने आया है। गुप्ता इस नीलामी के लिए किसी गैंग के सरगना से नहीं मिलता था बल्कि वह स्थानीय अपराधियों को यह हथियार बेचता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications