रूस ने उन्नत मिग लड़ाकू विमान का परीक्षण किया
मिग ने एक बयान में कहा, "चार फरवरी को उन्नत मिग 29 लड़ाकू विमान की पहली परीक्षण उड़ान संचालित की गई। एक घंटे की यह परीक्षण उड़ान पूरी तरह सफल रही।"
विमान के उन्नयन के जरिए इसमें नई एवोनिक्स किट लगाई गई है जिसमें एन-109 रडार की जगह फजाट्रन जुक एम रडार लगाया गया है।
विमान में पायलट की दृश्यता क्षमता बढ़ाने के लिए उपकरण लगाए गए हैं और इसे हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस किया गया है।
रूस में पहले छह विमानों का उन्नयन किया गया है जबकि बाकी 63 विमानों को भारत में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) उन्नत बनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications