इजरायल के साथ शांति समझौते का सम्मान करेगा मिस्र: अमेरिका
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मिस्र में जो भी नई सरकार बनेगी वह मिस्र की सरकार द्वारा अब तक की गई संधियों को जारी रखेगी।"
गिब्स ने वर्ष 1978 में कैंप डेविड एकॉर्ड और वर्ष 1979 में मिस्र और इजरायल के बीच हुए शांति समझौते का उल्लेख करते हुए यह बात कही।
मिस्र में राजनीतिक तनाव के कारण जल्द ही राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे के आसार हैं। माना जा रहा है कि नई सरकार इजरायल के साथ मित्रवत नहीं होगी।
गिब्स ने कहा, "संधि एक खास राष्ट्रपति के लिए नहीं होती। यह देश के साथ होती हैं। यह मिस्र और मिस्र के लोगों के साथ हुई थीं।"
इजरायल को मुबारक के जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के मजबूत होने का डर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications