ओबामा ने मुबारक से किया 'सही निर्णय' लेने का आग्रह
वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से लोगों की आवाज सुनने और देश के हित में सही निर्णय लेने का आग्रह किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने हालांकि मुबारक से यह नहीं कहा है कि वह सितम्बर से पहले ही अपना इस्तीफा दे दें लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पुराने ढर्रे पर न चलें।
ओबामा ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि सही तरीके से इस समस्या का हल निकाला जाए और उसमें सभी पार्टियों को शामिल किया जाय। मिस्र में एक निष्पक्ष और ईमानदार सरकार का गठन किया जाय।
ओबामा ने कहा कि मुबारक को इस समय लोगों से बातचीत करने की आवश्यकता है। उन्हें मिस्र के लोगों की आवाज सुननी चाहिए और सही तरीके से अगला कदम उठाना चाहिए जो कि तार्किक और गम्भीर हो।
ओबामा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह एक उचित फैसला लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications