फेसबुक पर जारी आलोचना की अनदेखी करने पर नौकरी जाने का खतरा

आस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ बैंक ने साफ कर दिया है कि सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों के सदस्य के तौर पर सभी कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी होगी कि वे बैंक के किसी गैर-कर्मचारी या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जारी आलोचनाओं की जानकारी प्रबंधक को दें।

ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई झेलने के अलावा अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है। बैंक ने कहा है कि ऐसी किसी प्रकार की आलोचना बैंक की छवि खराब कर सकती है।

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने बैंक की नीतियों का खुलासा करते हुए लिखा है, "मान लें कि आपके किसी दोस्त ने आपके फेसबुक पेज पर बैंक के बारे में कुछ गलत बातें लिखी हैं या फिर इसे लेकर कोई खास ब्लॉग तैयार किया गया हो, इन सबकी जानकारी बैंक प्रबंधक को देनी होगी।"

बैंक की नीतियों में साफ लिखा है कि बैंक के बारे में गलत टिप्पणी की जानकारी प्रबंधक को देने के अलावा सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस मामले की जांच में भी मदद करें और टिप्पणी को वेबसाइटों से हटाए जाने तक इस काम में लगे रहें।

इसके अलावा बैंक ने काम के वक्त किसी भी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे यह दलील दी गई है कि इससे काम प्रभावित होता है।

बैंक ने अपने कर्मचारियों पर काम से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर देने को लेकर प्रतिबंध लगा रखा है। बैंक कर्मचारी अपनी नौकरी की शर्तो के अलावा ग्राहकों से हुई बातचीत का भी ब्यौरा इन वेबसाइटों पर नहीं दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+