अनुमानित विकास दर हो सकती है 8.5 फीसदी
केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय सोमवार को वर्तमान वित्त वर्ष के आर्थिक विकास के अग्रिम अनुमान की घोषणा करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें विकास दर को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित बजटीय अनुमान के आस-पास ही रखे जाने की सम्भावना है।
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर क्रमश: 8.8 और 8.9 फीसदी दर्ज की गई थी।
तीसरी और चौथी तिमाही में विकास दर के कुछ कम रहने की सम्भावना है, जिससे कुल विकास दर 8.5 फीसदी पर आ सकती है।
केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा हाल ही मे जारी किए गए एक अन्य अनुमान में वित्त वर्ष 2009-10 के सकल घरेलू उतपाद की विकास दर को 7.4 फीसदी से बढ़ाकर आठ फीसदी किया गया है।
सांख्यिकीय संगठन ने वित्त वर्ष 2008-09 की सकल घरेलू उत्पाद विकास दर में भी संशोधन किया है और इसे 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications