दाल घोटाले की आरोपी मंत्री का इस्तीफा (लीड-1)
मल्लिक ने विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ-साथ सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के कुछ नेताओं के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया। मल्लिक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंपा।
पटनायक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "मल्लिक ने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया है। मैंने इसे राज्यपाल एम.सी.भंडारी के पास भेज दिया है।"
गौरतलब है कि राज्य के सतर्कता विभाग ने पिछले महीने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए दालों की आपूर्ति में अनियमितता पाई थी। इसके बाद यह मामला सामने आया था।
राज्य सरकार मिड-डे मिल्स योजना, एकीकृत बाल विकास योजना और पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत दालों की आपूर्ति करती है।
सतर्कता विभाग ने इस सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन इसकी पूरी छानबीन को लेकर मंजूरी के लिए राज्य सरकार के सामने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट पेश की थी।
मल्लिक ने कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया, "मैं सतर्कता विभाग के रिपोर्ट का इंतजार कर रही हूं। रिपोर्ट में यह साफ है कि मैं अनियमितता के मामले में शामिल नहीं हूं।"
उन्होंने कहा,' 'विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री को निशाना बना रहे थे। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications