शहीद मेजर उन्नीकृष्णन के चाचा की मौत
उन्नीकृष्णनन के चाचा मोहनन ने गुरुवार शाम को आत्मदाह का प्रयास किया था जिसमें वह 98 फीसदी झुलस गए थे। मोहनन ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार आधी रात को दम तोड़ दिया। वह भतीजे की मौत से कथित रूप से विचलित थे।
गौरतलब है कि मोहनन ने मलयालम में लिखे सुसाइड नोट कहा था मुम्बई हमले के पीड़ितों के साथ सरकार जिस तरह से रवैया अपना रही है, उससे वह बेहद दुखी हैं। मोहनन, संदीप उन्नीकृष्णन के पिता के छोटे भाई थे।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, "हम मोहनन की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे थे। उन्होंने शुक्रवार रात 11.55 बजे दम तोड़ दिया।"
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब छह बजे संसद के गेट नम्बर छह पर विजय चौक के समीप 56 वर्षीय मोहनन ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मोहनन को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications