कश्मीर में जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक मंजूर अहमद मगरे (24) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चोगल गांव का निवासी था। मंजूर आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा बिछाई गई जाल में फंस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "गुंड चोगल गांव में चार और पांच फरवरी की रात तैनात सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हंडवारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।"
एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने इस मामले की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराने और एक पखवाड़े के भीतर इसकी रिपोर्ट देने के आदेश दे दिए हैं।
इस घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ग्रामीण के शव के साथ चोगल गांव के निकट सड़क को अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ही मृतक के रिश्तेदार शव को दफनाने के लिए सहमत हुए।
उधर, सेना ने इस मामले में कहा है कि आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाई गई थी।
सेना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए एक बयान जारी कर कहा, "लगभग 10.30 बजे सैनिकों को बारूदी सुरंग के पास दो व्यक्तियों के गतिविधियों का अंदेशा हुआ था।"
बयान में कहा गया है, "अभियान को ध्यान में रखते हुए सैनिकों ने दोनों को आत्मसमर्पण करने की चुनौती दी। इसके बावजूद दोनों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में मंजूर अहमद मागरे की मौत हो गई।"
सेना ने कहा, "इम इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं। सेना ने हालांकि गोलीबारी के लिए तय किए गए चुनौतिपूर्ण प्रक्रियाओं के तहत ही काम किया है। हम इस क्षति के लिए काफी दुखी हैं।"
उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में पिछले साल सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के दौरान की गई गोलीबारी में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications