वायु सेना के बेड़े में शामिल हुआ सुपर-हक्र्यूलस विमान
इस विमान की मदद से वायु सेना सुदूर इलाकों में खास तरह के अभियान संचालित कर सकती है। इससे वायु सेना की परिवहन क्षमता में इजाफा होगा।
विमान को बेड़े में शामिल करने के लिए गाजियाबाद के करीब हिंडन में स्थित वायु सेना अड्डे में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नाइक और भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे. रोमर शामिल हुए।
भारत ने अमेरिका से छह हक्र्यूलस विमान खरीदे हैं। बाकी के विमान जल्द ही भारत को सौंप दिए जाएंगे। इन विमानों को हिंडन एयरबेस में भी रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications