तेलंगाना समर्थक संगठन असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य संगठनों-तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति (जेएसी), सरकारी कर्मचारियों के संगठन, वकील और छात्रों के संगठनों ने इस आंदोलन की घोषणा की है।
हैदराबाद सहित आंध्र प्रदेश के 10 जिलों को मिलाकर तेलंगाना राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए यह आंदोलन किया जाएगा।
तेलंगाना सरकारी कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों के नेताओं के साथ जेएसी के संयोजक एम. कोदनदरम ने शनिवार को मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी से मुलाकात करके गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू करने की बात कही।
इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कोदानदरम ने कहा, "मुख्यमंत्री को सूचना देना हमारी जिम्मेदारी थी इसलिए हमने अपने फैसले से उन्हें सूचित कर दिया है। हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की लोगों की मांग से केंद्र सरकार को अवगत कराएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications