बिना वजह हुई एक और युवक की मौत : अब्दुल्ला
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने लिखा, "पिछली रात सेना की गोलीबारी में मारे गए मंजूर के मामले की कैसे कोई निंदा नहीं कर सकता? हिंसाग्रस्त कश्मीर में बिना वजह एक और युवक की मौत हो गई है।"
पुलिस के मुताबिक मंजूर अहमद मगरे (24) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चोगल गांव का निवासी था। मंजूर आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा बिछाई गई जाल में 10.30 बजे के आसपास फंस गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिस्थतियों को समझने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें युवक की मौत हुई लेकिन यह पार्याप्त जवाब नहीं है।
अब्दुल्ला ने कहा कि एकीकृत कमान की बैठक में उन्होंने जो सलाह दी थी उस अगर अमल होता तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, "मंजूर की मौत एक दुभाग्र्यपूर्ण घटना है लेकिन हमने नियमों का पालन किया था।"
पुलिस ने भी कहा है कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सेना ने तैयारी की थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुर्भाग्य से सेना की कार्रवाई क्षेत्र की ओर एक ग्रामीण आ गया। सेना ने उस क्षेत्र में संदेहास्पद गतिविधियों को देखते हुए गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई।"
युवक सीमा सड़क संगठन में काम करता था और उसके पिता सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता हैं। युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications