घोटाले का आरोप, उड़ीसा की मंत्री का इस्तीफा
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मल्लिक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है।"
गौरतलब है कि राज्य के सतर्कता विभाग ने पिछले महीने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए दालों की आपूर्ति में अनियमितता पाई थी। इसके बाद से कांग्रेस मल्लिक के इस्तीफे की मांग कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications