विदेशों में काला धन जमा करने वाले 17 भारतीयों को नोटिस
मुखर्जी ने कहा, "हमें कुछ नाम प्राप्त हुए हैं। हमने 17 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं और मुकदमा शुरू किया है।"
"सरकार स्वयं इन नामों का खुलासा नहीं करेगी। संधि के मुताबिक हम इन सूचनाओं का उपयोग केवल कर उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर न्यायालय में इन नामों का खुलासा हो जाएगा।
पिछले महीने मुखर्जी ने कहा था कि अन्य देशों से की गई संधियों की विभिन्न धाराओं के मुताबिक सरकार विदेशों में काला धन जमा करने वाले लोगों के उन नामों का खुलासा नहीं कर सकती जो भारत सरकार को इन संधियों के तहत प्राप्त हुए हैं। मुखर्जी ने विदेशों में भारतीयों का 462 अरब डॉलर से 1400 अरब डॉलर धन जमा होने का अनुमान जताया था।
25 जनवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा था, "हम कुछ छिपाना नहीं चाहते लेकिन कुछ कानूनी बंदिशें हैं।"
मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने काला धन जमा करने वाले लोगों के नाम सर्वोच्च न्यायालय को सील बंद लिफाफे में सौंप दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications