मिस्र में गैस पाइपलाइन में विस्फोट
मिस्र और इजराइल की सीमा के नजदीक शहर एल अरिश में शनिवार सुबह गैस पाइप लाइन में विस्फोट हो गया था। इस पाइपलाइन से इजराइल को गैस की आपूर्ति होती है।
प्रांत के गवर्नर ने सरकारी टीवी चैनल से कहा कि विस्फोट स्थल के पास स्थित एक गैस स्टेशन को नुकसान नहीं पहुंचा है। आसपास के आबादी वाले इलाकों में भी विस्फोट का असर नहीं हुआ है।
सरकारी टेलीविजन के संवाददाता ने आतंकवादियों को विस्फोट के लिए जिम्मेवार ठहराया है, जो मिस्र की अस्थिरता का लाभ उठाना चाहते हैं।
विपक्षियों ने सुरक्षा कारणों से पाइप में गैस का प्रवाह बंद करने की चेतावनी दी थी। उधर, इजराइल ने कहा था कि गैस का प्रवाह बंद करने से देश को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
मिस्र इजराइल को मान्यता देने वाला पहला अरब देश था और उसने 1979 में इजराइल के साथ एक समझौता भी किया था। पाइप लाइन में विस्फोट की मिस्र और अरब देशों ने आलोचना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications