फेसबुक के माध्यम से मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन की तैयारी
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरक्को में सरकार को पदच्युत करने के लिए मिस्र की शैली में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की रूप-रेखा रखी गई।
सरकार ने इन प्रदर्शनों को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 20 फरवरी का दिन तय किया गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'हेसप्रेस' ने संचार मंत्री खालिद अल नासिरी के हवाले से लिखा है, "हम यह बताना चाहते हैं कि फेसबुक पर निर्धारित प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक है और सरकार को इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं है।"
इस प्रदर्शन का आयोजन इस रविवार को सरकार समर्थकों द्वारा की जाने वाली एक रैली के जवाब में किया जा रहा है। यह रैली भी फेसबुक के माध्यम से आयोजित की गई है।
मिस्र के बाद तमाम मुस्लिम देशों में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मिस्र में 12 दिनों से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को हटाने के लिए प्रदर्शन जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications