स्वामी ने 2जी घोटाले में करुणानिधि को सह आरोपी बनाया (लीड-1)
स्वामी ने सीबीआई अदालत के न्यायाधीश प्रदीप चड्डा से कहा, "मैनें राजा के साथ डीएमके प्रमुख करुणानिधि को सह आरोपी बनाया है और अभी कई और नाम जोड़े जाएंगे।"
स्वामी ने कहा कि सीबीआई जितनी जांच कर रही है यह मामला उससे कहीं ज्यादा विस्तृत है और यह राष्ट्रीय हित से जुड़ा मामला है।
न्यायालय ने सीबीआई को जांच की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने और यह बताने के लिए कहा है कि क्या जांच में स्वामी द्वारा उठाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखा गया है या नहीं।
न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में राजा पर अभियोजन शुरू करने के लिए सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
न्यायालय ने यह निर्देश राजा के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए स्वामी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर दिया है।
राजा और उनके दो सहयोगियों को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के मुताबिक इस घोटाले से देश को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications