मिस्र में प्रदर्शन जारी, ओबामा ने कहा, जल्द हो सत्ता का हस्तांतरण (लीड-2)

इस बीच शुक्रवार को मुबारक की 'रवानगी का दिन' तय करने वाले प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तहरीर चौक सहित देश के अन्य शहरों में प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारी मुबारक के इस्तीफे के बाद ही घर लौटने के संकल्प पर अडिग हैं।

राजधानी काहिरा में शिविरों में रातें बिता रहे प्रदर्शनकारियों ने खुले मैदान में अस्पताल स्थापित कर लिए हैं। संदेशों के आदान-प्रदान के लिए अपना समाचार पत्र शुरू कर दिया है और रेडियो स्टेशन शुरू करने की तैयारी चल रही है। स्वयंसेवकों के दल प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने और सड़कों की साफ-सफाई का बंदोवस्त कर रहे हैं।

काहिरा के तहरीर चौक के अलावा एलेक्जेंड्रिया, महाला और गिजा में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं।

विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मुबारक पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है, लेकिन उन्होंने फिलहाल इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। मुबारक ने कहा है कि यदि वह इस समय इस्तीफा देते हैं तो देश में अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा।

समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने रात के समय कर्फ्यू का उल्लंघन किया। स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "या तो हमारी मौत होगी या फिर हमें स्वतंत्रता मिलेगी।" प्रदर्शन के दौरान लोग 'गो मुबारक' के नारे लगा रहे हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुबारक से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सत्ता हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है।

ओबामा ने कहा कि मिस्र सरकार और उनके राजनीतिक विरोधियों के बीच वार्ता शुरुआती दौर में चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश को संकट से निकालने के लिए सुधार का दिखावा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, "वार्ता में मिस्र के विपक्ष को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।"

ओबामा ने कहा कि सिम्बर में होने वाले चुनाव में उत्तराधिकारी चुनने के लिए यदि मुबारक को अभी इस्तीफा देने की जरूरत है तो वह सलाहकारों से परामर्श लें और मिस्र की जनता की आवाज सुनें।

विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से मुबारक से दो बार बात कर चुके ओबामा ने कहा कि मुबारक को स्वयं से यह सवाल पूछना होगा कि कैसे हम हस्तानांतरण को प्रभावी, दीर्घकालीक और वैध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुबारक सही निर्णय लेने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि मुबारक स्वाभिमानी हैं लेकिन साथ ही साथ वह देशभक्त भी हैं। उन्हें अपनी वैधता के बारे में न्याय करने की जरूरत है। सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में हिंसा और दमन की कोई भूमिका नहीं है। पूरी दुनिया देख रही है।

ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मिस्र में प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+