श्रीलंका में हेलीकॉप्टर में बच्चे ने लिया जन्म
'कोलम्बो पेज वेबसाइट' ने अधिकारियों को हवाले से लिखा है कि महिला को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षति स्थान पर ले जाया जा रहा था। उक्त महिला के साथ चार अन्य गर्भवती महिलाएं भी थीं।
अधिकारी के मुताबिक चारों महिलाओं को वायु सेना के बेल 212 हेलीकॉप्टर से ले जाया जा रहा था उसी समय उक्त महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया।
गौरतलब है कि श्रीलंका के अनुराधापुरा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications