पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके (लीड-1)

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूर्वोत्तर के ज्यादातर भागों, पड़ोसी देश म्यांमार और बांग्लादेश में शाम करीब 7.24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत म्यांमार सीमा से लगे मणिपुर में था।

अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से जान माल की शिकायत होने की सूचना नहीं है।

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भूकंप के समय पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के ज्यादातर इलाकों में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई। बिजली की आपूर्ति हालांकि 30 से 40 मिनट के बाद बहाल कर दी गई।"

असम के कई स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।

गुवाहाटी के परवीण हुसैन ने बताया, "वह भवन जिसमें हम रहते हैं वह करीब 20 सेकेंड तक लहराता रहा। हम डर के मारे घर से बाहर निकल आए।"

इम्फाल स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से पुलिस अधिकारी टी. सिंह ने फोन पर बताया, "मणिपुर में किसी के मारे जाने अथवा संपत्ति के नुकसान होने की सूचना नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+