शीघ्र कम होंगी कच्चे तेल की कीमतें : अहलूवालिया
कोलकाता, 4 फरवरी (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शुक्रवार को यहां कहा कि मिस्र में जारी संकट अस्थायी है और अफ्रीकी देशों में अशांति के चलते दो वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंचे कच्चे तेल की कीमतों में शीघ्र कमी आएगी।
इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर अहलूवालिया ने पत्रकारों को बताया, "मिस्र में जारी संकट अस्थायी है और मुझे उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमतें शीघ्र नीचे आ जाएंगी।"
भारत के चालू खाते में लगातार कमी आने पर उपाध्यक्ष ने कहा, "चालू खाते में कमी होना एक प्रमुख समस्या है। वर्ष 2010 से 2011 में यह 3.5 प्रतिशत है।"
उन्होंने कहा, "यह देश में बढ़ते निवेश का प्रभाव है। निर्यात की गति धीमी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications